बंदर पकड़ने मेरठ से आई टीम, आप भी दें सूचना
भिंड| शहर के कुछ इलाकों में बंदर के बढ़ते हुए आतंक को देखते हुए नगर पालिका ने मेरठ से एक स्पेशल टीम बुलवाई है, जो कि बंदरों काे पकड़ने का काम करेगी। इसके लिए टीम के व नपा अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।
भिंड एसडीएम व प्रभारी सीएमओ बीबी अग्निहोत्री ने बताया कि अगर किसी के इलाके में बंदरों की संख्या अधिक है, तो वे इनकाे पकड़वाने के लिए मंकी कैचर आबिद अली के मोबाइल नंबर 09690728001 पर संपर्क कर सकते हैं।