पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कीड़े मारने की गोली खाई तो 8 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों ने घेरा स्कूल

कीड़े मारने की गोली खाई तो 8 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों ने घेरा स्कूल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्राओं को पेट में दर्द और चक्कर आने की हुई शिकायत

भास्कर संवाददाता|भिंड

कृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को एलवेंडाजोल गोली खाने से दीनपुरा व जमसारा गांव के स्कूल में छात्राओं की हालात बिगड़ गई। इनको पेट में दर्द व चक्कर आने जैसी समस्या हुई, जिसके बाद दीनपुरा की आठ छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, ग्रामीणों ने गांव का मिडिल स्कूल घेर लिया और शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। मौके पर देहात थाना पुलिस पहुंची, तब हालात सामान्य हुए। हालांकि इन सभी छात्राओं की दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिसके बाद जिला अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।

मालूम हो, कि कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के सभी सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी, अनुदान प्राप्त स्कूल अादि में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल गोली खिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर इलैया राजा टी ने शहर के शासकीय उमा स्कूल क्रमांक-1 में छात्र-छात्राओं को एलवेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। सीएमएचओ डाॅ. राकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 1 से 19 बर्ष के बच्चों का कृमि नाश किया जाना है। जिले में 1 से 5 बर्ष के 1,38,985 को आंगनबाड़ी केन्द्र पर, 5 से 10 बर्ष के 1, 14,736 बच्चे तथा 10 से 19 बर्ष के बच्चे 107662 बच्चों को स्कूल में तथा 5 से 10 के 15552 एवं 10 से 19 बर्ष के 17928 बच्चे जो स्कूल में अध्ययनरत नहीं हैं,उनको आंगनबाड़ी केन्द्र पर एलवेंडाजोल की गोली खिलाने का टारगेट तय किया था।

छात्राओं की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाते परिजन।

इन छात्राओं की हालत बिगड़ी
शहर की सीमा से लगे दीनपुरा गांव के मिडिल स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा गीता पुत्री मोहर सिंह राठौर, कक्षा छह की छात्रा अंजू पुत्री बृजेश यादव, कक्षा सात की छात्रा सोहिनी पुत्री रामनरेश समेत कुल आठ छात्राओं की हालत गोली खाने के बाद बिगड़ गई। इनको एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि मौके पर जांच के लिए पहुंचे फूफ बीएमओ डॉ. डीके शर्मा का कहना है कि यह घटना सामान्य थी। छात्राओं की स्थिति भी ठीक है।

खबरें और भी हैं...