पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़की ने करा दिया अपनी सहेली का रेप

लड़की ने करा दिया अपनी सहेली का रेप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तुला का पुरा गांव में 16 जनवरी को नाबालिग से रेप का मामला

पीड़िता की सहेली को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में किया पेश

भास्कर संवाददाता|भिंड

एक लड़की, दो प्रेमी। दोनों ने कहा कि तुम्हारी सहेली अच्छी लगती है तो प्रेमिका घर से शौच के बहाने सहेली को बुलाकर लाई। फिर फोन करके प्रेमी को बुलाया और सहेली के साथ रेप करा दिया। घटना 16 जनवरी की शाम को राैन थाना क्षेत्र के तुला का पुरा गांव में हुई। पुलिस ने शुरू में प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन जांच के बाद सहेली को भी सह आरोपी बनाया। बलात्कार कराने वाली लड़की को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश किया गया।

रौन थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि तुला का पुरा गांव में 16 जनवरी की शाम को दो नाबालिग लड़कियां शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। गांव के ही नाबालिग दो लड़के वहां आ गए और उन्होंने एक लड़की के साथ रेप कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया था, फिर कोर्ट में हुए धारा 164 के बयान में पीड़ित लड़की ने कहा कि उसका रेप उसकी सहेली ने ही कराया था, जो शौच के लिए उसे घर से बुलाकर लाई थी। इस आधार पर जांच के दौरान सहेली को भी आरोपी बनाया और उसकी गिरफ्तारी की गई।

आरोपी सहेली को भेजा विदिशा
बुधवार को रौन पुलिस महिला आरक्षक के साथ आरोपी सहेली को बाल न्यायालय लाई। यहां उसे पेश किया गया, जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने आरोपी को विदिशा बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। इससे पहले पुलिस हिरासत में आरोपियों ने बताया कि उसका युवकों के साथ अफेयर था और वे कई दिन से यह कह रहे थे कि तुम्हारी सहेली मुझे बहुत पसंद है। इसीलिए उसने युवकों की बात मान ली और उनके कहे अनुसार ही सहेली को शौच के बहाने खेत में लाई, फिर दाेनों को फोन करके बुलाया।

कॉल डिटेल्स से हुई प्रेम प्रसंग की पुष्टि
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवती का दोनों के साथ अफेयर था। दोनों युवकों के कहने पर ही वह पीड़िता को घर से शौच के लिए लेकर आई, फिर दोनों आरोपियों को फोन करके खेत पर बुला लिया। आरोपी लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, तो उसमें भी यह बात सही पाई गई।

प्रेमी बोला- तुम्हारी सहेली अच्छी लगती है
खबरें और भी हैं...