यूनिवर्सिटी परीक्षा में 13 परीक्षार्थी पकड़े
जीवाजी यूनिवर्सिटी परीक्षा के बीए पंचम और तृतीय सेमेस्टर में संयुक्त रूप से तेरह नकल केस बनाए गए हैं। लीड कॉलेज के प्राचार्य डॉ.केशव सिंह यादव ने बताया कि सुबह की पाली में गर्ल्स कॉलेज में एक, जैन डिग्री कॉलेज में तीन तथा मेहगांव कॉलेज में एक केस बनाया गया है। इसी तरह शाम की पाली में मेहगांव कॉलेज में सात तथा एक अन्य कॉलेज में एक केस बनाया गया है। इस तरह कुल 13 नकल केस बने हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम की पाली में अकेले एमजेएस कॉलेज में 1600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यहां पर नकल रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है।