पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क पर खड़े हो रहे ऑटो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में संचालित ऑटो नगरपालिका द्वारा बनाए गए स्टैंड पर खड़े न होकर अग्रसेन रोड पर खड़े हो रहे हैं। इससे वहां पर आए दिन ट्रैफिक जाम हो रहा है। इस संबंध में स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से कई दफा शिकायत की है। लेकिन उसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि ऑटो रोड पर ट्रैफिक जाम का कारण बने हुए हैं। सड़क से गुजरने वाले लोग ड्राइवर से ऑटो साइड में करने की बात कहते हैं, लेकिन ड्राइवर इसका विरोध कर देते हैं और फिर इसी पर झगड़ा शुरू हो जाता है। इस तरह के कई मामले कोतवाली तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही मामले शांत हुए हैं।

खबरें और भी हैं...