पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता अिभयान को पलीता: वार्डों की सड़कों पर भरा रहता है गंदा पानी

स्वच्छता अिभयान को पलीता: वार्डों की सड़कों पर भरा रहता है गंदा पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यक्ष बोलीं- सड़क बनाने के लिए नए टेंडर होना हैं

भास्कर संवाददाता|भिंड

देश सहित जिले में स्वच्छता अिभयान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी 25 हजार से अिधक आबादी को सड़कों पर पसरी गंदगी व जलभराव की समस्या से सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इसकी जानकारी जिले के वरिष्ठ अिधकारियों को भी है, इसके बाद भी समस्या का कोई स्थायी निराकरण नहीं किया जा सकता है। इससे लोग परेशान हैं। हालाकि नगरपालिका अध्यक्ष का कहना है कि नए ट्रेंडर होने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

मालूम हो कि बालाजी नगर, अशोक नगर, नलकूप वाली गली के पीछे,गोविंद नगर, बरूआ नगर, शास्त्री नगर बी ब्लॉक, ओझा नगर, नवादा बाग, अटेर रोड, भीम नगर आदि मोहल्लों में नाली और सड़क की ऊंचाई एक की होना और इन नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इसके अलावा सड़क से लगे खाली जगह में कचरे के ढेर लगे हुए हैं।

कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं बन पाए पक्के कचरा घर
अशोक नगर की कॉलोनी में मुख्य सड़क मार्ग पर पसरा कीचड़।

वार्ड क्रमांक 4
नपा और जिला प्रशासन द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 4 की स्थिति सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी वार्ड के मोहल्लों को जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। रायसिंह राठौर, केशव पाल सहित आदि का कहना है कि वार्डवासी पिछले 15 साल से जलभराव से परेशान हैं। यहां तो बरसात के 3 माह में पूरे सड़क पर पानी भरा रहता है। ठंड के मौसम में भी अव्यवस्थित नाली होने के कारण गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है।

वार्ड क्रमांक 38
नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा के वार्ड क्रमांक 38 पार्षद पद के लिए चुनाव जीते थे। उस दौरान उनके नपा उपाध्यक्ष बनने पर लोगों में आशा जागी कि अब मोहल्लों में जलभराव, गंदगी और बदहाल सड़कों से निजात मिलेगी। लेकिन वर्तमान में वार्ड के मोहल्लों में सफाई व्यवस्था के हाल बेहाल हैं। वार्ड की मुख्य सड़काें पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा है। वहीं सड़कों पर कचरे के ढेर लगने के कारण चारों चरफ गंदगी का आलम है। वार्ड में पतली गलियां अधिक हैं।

नालियां बनाने होंगे नए टेंडर
शहर के वार्डों में जलनिकासी के लिए नाले और नालियों का निर्माण होना है। इसके लिए नए टेंडर कराए जाने हैं। इसके साथ सीसी सड़कें भी बनाई जाएंगी। वार्ड 38 के अशोक नगर की रोड के टेंडर लगा है। इसको क्यों नहीं बनाया जा रहा है। इसके बारे में पता करती हूं। कलावती जाटव, अध्यक्ष, नपा भिंड

कलेक्टर के आदेश पर नगरपालिका द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में पक्के कचरा घर बनाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन एक-दो वार्ड को छोड़ दिया जाए तो किसी भी मोहल्ले में अभी तक कचरा एकत्रित करने लिए कचरा घर नहीं बने हैं। जिससे अधिकांश लोग मोहल्लों में खाली पड़ी जगह पर कचरा डाल रहे हैं। जिससे कचरा का ढेर सड़क तक जा पहुंचता है। जिससे आसपास के लोग बदबू से परेशान हो रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सफाई को लेकर नपा कितना गंभीर है।

खबरें और भी हैं...