पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आपदा प्रबंधन पंजीयन लक्ष्य 3 दिन में पूरा करें: कलेक्टर

आपदा प्रबंधन पंजीयन लक्ष्य 3 दिन में पूरा करें: कलेक्टर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जन अिभयान परिषद व ई-गवर्नेंस सोसायटी की आपदा प्रबंधन संबंधी हुई बैठक

भास्कर संवाददाता|भिंड

किसी भी क्षेत्र में आने वाली आपदा से निपटने के लिए मात्र प्रशासन ही कार्य करता है। जबकि समाज के लोग आपदा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें, तो आपदा से निपटना आसान रहेगा। स्वयं सेवी संस्थाओं के पास ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संसाधन उपलब्ध होते हैं, इन संसाधनों का नियोजित तरीके से मेपिंग की जानी चाहिए। जिससे कि समय पर उनका प्रभावी एवं तत्काल रूप से उपयोग हो सके। जन अभियान परिषद की सभी प्रस्फुटन और नवांकुर समितियों से इस कार्य में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है। इस कार्य को तीन दिन में पूरा करें। यह बात बुधवार को कलेक्टाेरेट में आयोजित जन अभियान परिषद व ई-गवर्नेंस सोसायटी के सहयोग से आपदा प्रबंधन के पंजीयन संबंधी बैठक में कलेक्टर इलैया राजा टी ने कही।

बैठक में मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सतीष तोमर ने कहा कि जन अभियान परिषद विगत आठ वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में समुदाय के साथ कार्य कर रहा है, और हमारे साथ कार्य कर रहे समस्त संस्थाएं एवं समितियां सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

जन अिभयान परिष व ई-गवर्नेंस सोसायटी की आपदा प्रबंधन संबंधी बैठक लेते अिधकारी।

खबरें और भी हैं...