पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 93 सरकारी योजनाओ पर पड़ेगा असर

93 सरकारी योजनाओ पर पड़ेगा असर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की जनपदों में पदस्थ हैं 300 कर्मचारी

भास्कर संवाददाता|भिंड

मनरेगा के अधिकारी, कर्मचारी, रोजगार सहायकों के कलमबंद हड़ताल पर चले जाने से जनपद पंचायतों में चलाई जा रही केन्द्र और राज्य सरकार की 93 योजनाओं पर असर पड़े बिना नहीं रहेगा। हड़ताल 14 फरवरी तक चलना है। कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर जनपद पंचायत की अध्यक्ष संजू जाटव को ज्ञापन भी सौंपा है।

कर्मचारियों की हड़ताल से मनरेगा, स्वच्छता अभियान, सामाजिक सुरक्षा मिशन, रोजगार गारंटी योजना, समग्र पेंशन पोर्टल, जन्म-मृत्यु पंजीयन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, इंदिरा आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पंचायत दर्पण, खाद्य सुरक्षा अधिनियम सहित पंचायत विभाग से संबंधित अन्य कार्य भी प्रभावित होने लगे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनपद कार्यालयों में कामकाज भी ठप हो गया।

जनपद के संविदा कर्मचारियों का कहना है कि संविदा पर कार्यरत कर्मचारी पिछले दस साल से काम कर रहे हैं । जबकि रोजगार सहायक भी वर्ष 2013 से काम पर हैं। हम लोगों के लिए वर्ष 2013 में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तैयार की गई नीति के हिसाब से काम लेना था, लेकिन सरकार ने बीच में वर्ष 2015 में एक नई नीति लागू कर दी। हम कर्मचारी नई नीति का खुलकर विरोध करते हैं। कर्मचारियों ने समान कार्य का समान वेतन भी लागू किए जाने की मांग की है।

अंचल में भी कर्मचारी हड़ताल : उधर जिले के मेहगांव, अटेर, गोहद, मौ, लहार जनपद के कार्यालयों में भी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इन कार्यालयों में करीब दो सैकड़ा कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारी नेता सचिन शर्मा कहते हैं कि गुरुवार से सरकारी योजनाओं पर हड़ताल का असर दिखने लगेगा। हड़ताल पर संजय सिंह, प्रदीप सिंह, नंदन सिंह, सचिन शर्मा, पूजा भदौरिया प्रमुख हैं।

संविदा कर्मचारी कलमबंद होकर धरना प्रदर्शन करते हुए।

14 तक चलेगी हड़ताल
हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि 14 फरवरी तक उनकी कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। इसके बाद भी अगर राज्य शासन ने उनकी मांगों को नहीं माना तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू हो जाएगा।

धरना प्रदर्शन
खबरें और भी हैं...