श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 14 को
भिंड|श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह 14 फरवरी से नरसी कक्का ट्यूबवैल ग्राम जामना में शुरू होने जा रही है। कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। भागवत कथा का वाचन पंडित देवी संध्या करेंगे। वहीं पारीक्षत कुशमादेवी और सुभाष बाबू यादव रहेंगे। कथा का समापन 20 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ होगा।