गोहद में 20 को अत्योदय मेला
भिंड| सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2015-16 के तहत जिले के विकासखंड मुख्यालय गोहद पर 20 फरवरी को एवं मेहगांव पर 27 फरवरी को अंत्योदय मेला का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा मेला आयोजन के संबंध में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।