कलेक्टोरेट में विकास पर आधारित बैठक आज
भिंड|विकास पर आधारित बैठक 11 फरवरी को कलेक्टोरेट के सभागार में आयोजित होने जा रही है। बैठक में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद मौजूद रहेंगे। कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि इस बैठक में जिला पंचायत के अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम योजना, ग्राम सोनी की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित और निर्माणाधीन सड़कों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नवीन स्वीकृत कार्योंं की प्रगति, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, सांसद निधि के तहत निर्माण कार्यो की स्थिति पर प्रजेंटेशन के माध्यम से समीक्षा की जाएगी।