शहर के सरकारी व निजी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने पहुंच रहे मरीज
शहर के सरकारी व निजी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने पहुंच रहे मरीज
भास्कर संवाददाता|भिंड
शहर में करीब सात दिनों से हर रोज मौसम बदल रहा है। कभी ठंड तो कभी तो गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है। इन दिनों सुबह और रात में ठंडक महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। जिससे शहर में बीमारी दौर शुरू हो गया है। शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।