पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करती हैं: नरेंद्र सिंह

खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करती हैं: नरेंद्र सिंह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊमरी में विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

भास्कर संवाददाता|भिंड

मप्र सरकार खेलों में रूचि जाग्रत करने के लिए विधानसभा वार खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की पहल कर रही है। जिसके तहत प्रत्येक विधानसभाओं के क्षेत्र में विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों में खेलों के प्रति रुचि जागृत होती है। यह बात शुक्रवार को ऊमरी कस्बे में आयोजित विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कही।

प्रतियोगिता के दौरान कलेक्टर इलैया राजा टी ने कहा कि राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से जिले की सभी विधानसभाओं में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए निर्णय लिया गया है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण स्तर में युवाओं को खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। साथ ही वे जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने समाज और जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भिंड, द्वितीय स्थान ग्राम बबेडी और तृतीय स्थान ऊमरी के खिलाड़ियों ने हालिस किया। इस मौके पर एसपी नवनीत भसीन, संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मिर्जा बेग, पीटीआई बृजेश शर्मा, सरपंच कल्लू, बादाम सिंह, नीरज बघेल, अवधेश सिंह, गौरव श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, रहीस खान, इकबाल अली, छोटू, साधना तोमर आदि मौजूद रहे।

ऊमरी कस्बे में प्रतियोगिता के दौरान कबड्‌डी खेलते युवा।

खबरें और भी हैं...