नेशनल लोक अदालत का आयोजन 27 फरवरी को
भिंड|जिला न्यायालय परिसर में 27 फरवरी को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। जिला मुख्यालय, तहसील गोहद, लहार, मेहगांव में संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट प्रकरणों का निराकरण करेंगे। इस नेशनल लोक अदालत में बैंक ऋण वसूली के प्रकरण अधिक से अधिक संख्या में निपटाए जाएंगे। यह जानकारी कलेक्टर इलैया राजा टी ने दी है। उन्हाेंने जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नेशनल लोक अदालत के लिए बडे पैमाने पर प्रकरण तैयार करें।