जिले के 400 संविदा शिक्षकों का नहीं किया संविलियन
संविदा शिक्षकों ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताई अपनी पीड़ा
अिधकारी ने समस्या का निदान कराने दिया आश्वासन
भास्कर संवाददाता|भिंड
जिले के करीब 400 संविदा शिक्षकों का अध्यापक संवर्ग में संविलियन अटका हुआ है। इस समस्या को लेकर संविदा शिक्षकों ने कलेक्टर इलैया राजा टी को अपनी पीड़ा बताई। कलेक्टर ने समस्या निवारण का आश्वासन दिया है।
शिक्षक सौरभ मिश्रा, अनिल गोयल, रंजीत कुशवाह, रामदत्त शर्मा आदि ने बताया कि संविदा शिक्षकों काे वेतन काफी कम है। जिससे परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है। वहीं मूल्यांकन, परीक्षा, चुनाव, स्कूलों मे शौचालय का निर्माण हो या शिक्षकों जुड़ा कोई अन्य कार्य हो उसे अधिकारी पूरी तत्परता से समय-सीमा मे पूर्ण करवाते हैं लेकिन शिक्षकों जब लाभ देने की बारी आती हैं तो लापरवाही बरती जा रही है। शिक्षकों के साथ शासन की ओर से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वहीं जिले के सरकारी स्कूलों में पिछले 6 साल से पढ़ा रहे गुरुजियों का भी संविलियन नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संविलियन नहीं हुआ तो मजबूरन हम शिक्षकों को धरना प्रदर्शन व आंदोलन करना पड़ेंगे।