गायत्री परिवार ने मनाया गुरुदेव का जन्मोत्सव
भिंड|गायत्री परिवार के तत्वावधान में शुक्रवार को गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक जन्मदिवस वसंत पर्व गायत्री मंदिर परिसर में मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. सतीष चंद्र जैन ने बताया कि जिले के सभी गायत्री प्रज्ञापीठों और शक्तिपीठों और प्रज्ञामंडलों में गायत्री महायज्ञ और दीपयज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने सदैव सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही है। मंदिर में भगवान की पूजा करने और हाथ में माला लेकर जप करने से ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती है। इसके लिए मनुष्य काे अपने मल से मोह, माया और क्रोध को दूर करना होगा तभी भगवान की मिलेंगे। इस मौके पर रामबहादुर सिंह कुशवाह, विशालसिंह चौहान, राजेंद्र सेानी आदि मौजूद रहे।