पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवसेना करेगी वेलेंटाइन डे का विरोध, रखेगी युवाओं पर नजर

शिवसेना करेगी वेलेंटाइन डे का विरोध, रखेगी युवाओं पर नजर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड|शिव सेना द्वारा पाश्चात्य संस्कृति के फूहड़ कार्यक्रम वेलेंटाइन डे का पुरजोर विरोध करेगी। इस दिन रेस्टोरेंट सेना के कार्यकर्ता बंद कराकर ग्रीटिंग कार्डों की होली जलाएंगे। यह जानकारी शिवसेना युवा के जिला सह प्रभारी मनोज टांक ने दी। उन्होंने बताया कि वेलेंटाइन डे के कारण देश की युवा पीढ़ी विदेशी संस्कृति की गुलाम होती जा रही है शिव सेना द्वारा हिन्दुस्तानी संस्कृति को बचाने का ही प्रयास किया जा रहा है। प्यार करने के लिए कोई दिन विशेष की आवश्यकता नहीं होती है यह केवल विदेशियों का एक चोंचला है। आज मदर्स डे,फादर्स डे जैसे दिन मुकर्रर कर दिये जा रहे हैं, क्या माता पिता का सम्मान किसी दिन विशेष को ही किया जा सकता हैω ऐसा नहीं है माता पिता का सम्मान हर रोज किया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...