सीवर लाइन चोक, लोग परेशान
भिंड|नगरपालिका द्वारा करीब 40 साल पहले जलनिकासी के लिए भूता कंपाउंड गली में सीवर लाइन डाली गई थी, लेकिन नपा सफाई कर्मचारियाें द्वारा समय-समय पर सफाई नहीं कराने से सीवर लाइन चोक हो गई। जिससे आए दिन गंदा पानी सड़क से निकलने लगता है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इस संबंध में लोगाें ने नपा अधिकारियों से कई दफा शिकायत की, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अरविंद, विनोद शर्मा आदि का कहना है कि सीवर चोक होने से जलनिकासी नहीं हो पा रही है, जिससे बदबू आ रही है। इससे घर में रहना मुश्किल हो रहा है।