पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में बस स्टैंड की तर्ज पर बनेंगे ऑटो स्टैंड

शहर में बस स्टैंड की तर्ज पर बनेंगे ऑटो स्टैंड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4 स्थानों पर स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू

भास्कर संवाददाता|भिंड

शहर में जल्द ही बस स्टैंड की तर्ज पर ऑटो स्टैंड तैयार हाेंगे। जिला प्रशासन और नगरपालिका अधिकारियों ने सर्वे कर शहर के चार स्थानों को ऑटो स्टैंड के लिए चिह्नित किया है। स्टैंड बनने से शहर में करीब 700 ऑटो गाड़ी और सवारियों को खड़े होने और बैठने के लिए एक ठिकाना मिल जाएगा। इतना ही नहीं बाजार में इधर-उधर खड़े होने वाले ऑटो से लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगा।

मालूम हो कि शहर में 700 की संख्या में ऑटो गाड़ियां हैं। उसके बाद भी बाजार में इनके खड़े होने के लिए स्थाई ऑटो स्टैंड नहीं हैं। इस कारण ऑटो चाहे जहां खड़े होकर सवारियां लेते हैं और उतारते हैं। इससे न केवल अन्य वाहन चालकों को दिक्कत होती है बल्कि यातायात भी प्रभावित होता है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर आए दिन ऑटो चालकों की ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ झड़प भी होती रहती है।

इन स्थानों पर बनेंगे स्टैंड
किए जा रहे हैं स्टैंड तैयार
शहर में संचालित ऑटो के लिए चार स्टैंड तैयार किए जा रहे हैं। जिनका निर्माण जल्द हो जाएगा। ऑटो स्टैंड बनने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार आने की पूरी संभावना है। दीपक साहू, ट्रैफिक प्रभारी, भिंड

ऑटो यूनियन की हड़ताल
आॅटो यूनियन ने ऑटो स्टैंड की मांग को लेकर गत दिवस दो दिन हड़ताल पर रहे। कलेक्टर इलैया राजा टी ने यूनियन की मांग पर बाजार में चार स्थायी ऑटो स्टैंड के लिए जगह चिह्नित नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

व्यवस्था सुधारने के लिए बनी समिति
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कलेक्टर ने समिति का गठन किया है। जिसमें एसडीएम बीबी अग्निहोत्री, सीएसपी राकेश छारी, आरटीओ सचदेव सिंह, ट्रैफिक प्रभारी दीपक साहू, व्यापारी संघ और ऑटो यूनियन के अध्यक्ष आदि शामिल हैं।

इंदिरा चौक बायपास रोड, सुभाष चंद्र बोस तिराहा भारौली रोड, अग्रसेन चौराहा के पास और लहार रोड चौराहा पुलिस लाइन के पास ऑटो स्टैंड बनाने के लिए जगह का चयन किया गया है। जिस पर स्टैंड बनाने कार्य शुरू भी हो चुका है।

समस्या का समाधान
खबरें और भी हैं...