गोबर डालकर नाला किया चोक
भिंड|शहर की हाउसिंग कॉलोनी में जलनिकासी के लिए बने नाले पर लोगों द्वारा रोज गोबर डाला जा रहा है, जिससे जलनिकासी नहीं हो पा रही है। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मचारी और अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय निवासी रोहित कुशवाह, रमेशचंद्र जैन आदि का कहना है कि मवेशी पालने वाले लोग ही नाले में गोबर डाल रहे हैं। इनको ऐसा करने से कई बार मना भी किया गया है, लेकिन उसके बाद भी वे गोबर डाल रहे हैं।