असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बाउंड्रीवॉल
भिंड|जिला अस्पताल की सुरक्षा के लिए बनी बाउंड्रीवॉल को गतदिवस असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। स्थिति यह है कि इस टूटी हुई दीवार से लोग आवागमन कर रहे हैं। वहीं आवास पशुओं का भी आना जाना हो रहा है, जिससे अस्पताल परिसर में गंदगी फैल रही है। मरीजों का कहना है कि इस टूटी हुई बाउंड्रीवॉल से रात के समय शराबी लोग परिसर में एकत्रित हो रहे हैं। वे लोग यहां बैठकर शराब पीते हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन अधिकारी दीवार की मरम्मत नहीं करा रहे हैं।