पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 22 वार्ड में 6 करोड़ से बनेंगी 77 सड़कें व नालियां, मिलेगी जलभराव से निजात

22 वार्ड में 6 करोड़ से बनेंगी 77 सड़कें व नालियां, मिलेगी जलभराव से निजात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा अध्यक्ष बोली- टेंडर प्रक्रिया हुई, अब जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य

भास्कर संवाददाता|भिंड

शहर के 22 वार्डों में रहने वाले लोगों को कच्ची सड़क और जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी। इसके लिए नगरपालिका द्वारा 6 करोड़ के टेंडर जारी किए हैं। जल्द ही 77 सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य शुरू होगा। उधर लोक निर्माण विभाग द्वारा 70 लाख की लागत से जिले के सरकारी भवन आैर मंदिर की मरम्मत कराने के कार्य किए जाएंगे।

जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास के लिए कई वायदे और दावे किए, लेकिन उसके बाद भी अधिकांश वार्डों में गली और सड़क कच्ची हैं। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होे रही है। स्थिति यह है जलनिकासी के लिए नाली न होने से कच्चे रास्तों पर जलभराव हो रहा है। नगरपालिका में नई परिषद का गठन होने के बाद वार्डों में सड़क और नाली निर्माण की मांग लोगों द्वारा नपा अध्यक्ष और पार्षद से की जा रही थीं। इसको ध्यान में रखते हुए गत दिवस नपा परिसर में हुई बैठक में नवीन सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। अब जल्द ही निर्माण शुरू।

नगरपालिका भिंड में काम करते अिधकारी व कर्मचारी।

शहर के इन वार्डों में बनाई जाएंगी पेवल ब्लॉक व डब्ल्यूबीएम सड़कें व नालियां
बिछाई जाएगी पाइप लाइन
पार्षद भारती रक्षपाल का कहना है कि रमांक 9 में 12 लाख 48 हजार की लागत से दो किमी लंबी पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। स्थानीय लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
शहर के 22 वार्ड में 6 करोड़ से विकास कार्य होने हैं। जल्द ही निर्माण कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे। इससे लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। कलावती जाटव, अध्यक्ष, नपा भिंड

जिले के प्राचीन मंदिर व सरकारी भवनों की होगी मरम्मत
लोक निर्माण विभाग द्वारा 70 लाख की लागत से जिले के अधूरे स्कूल, सरकारी कार्यालय और प्राचीन मंदिर की मरम्मत कराई जाएगी। इन कार्यों के लिए विभाग द्वारा 8 फरवरी को टेंडर जारी कर दिए गए हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य शहर सहित मेहगांव, गाेहद के विभिन्न सरकारी भवनों में कराया जाएगा।

वार्ड क्रमांक 1 में 5 सड़क का निर्माण नपा द्वारा किया जाएगा। जिसमें सीसी व पेवर ब्लॉक और डब्ल्यूबीएम सड़क शामिल हैं। इसके साथ नालियां भी बनेंगी।

वार्ड क्रमांक 6 में 25 लाख से पेवर ब्लॉक रोड का निर्माण होना है।

वार्ड क्रमांक 7 में 2 पेवर ब्लॉक सड़क, जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण और पंप पार्क की बाउंड्रीवॉल का निर्माण होगा।

वार्ड 8 में 2 पेवर ब्लॉक सड़क, एक सीसी सड़क और नालियां बनेंगी।

वार्ड क्रमांक 9 में 2 पेवर ब्लॉक सड़क और नाले का निर्माण होगा।

वार्ड क्रमांक 10. चार पेवर ब्लॉक सड़क और सीसी रोड के साथ यू शेफ नाली का निर्माण होगा।

वार्ड क्रमांक 11 एक सीसी रोड, दो पेवर ब्लॉक सड़क व नाली बनेंगी।

वार्ड क्रमांक 12 में तीन पेवर ब्लॉक सड़क और एक सीसी रोड का निर्माण जलनिकासी के लिए नाली बनेंगी।

वार्ड क्रमांक 13 में एक पेवर ब्लॉक सड़क नाली, गौरी सरोवर व नाले की सफाई कराई जाएगी।

वार्ड क्रमांक 17 में करीब 56 लाख की लागत से दो पेवर ब्लॉक सड़क, डब्ल्यूबीएम रोड और बड़ी नालियों का निर्माण किया जाएगा।

वार्ड क्रमांक 19 में 2 लाख रुपए की लागत से डब्ल्यूबीएम रोड बनाई जाएगी।

वार्ड क्रमांक 21 में सीसी रोड, डब्ल्यूबीएम रोड और पेवर ब्लॉक सड़क का निर्माण होगा।

वार्ड क्रमांक 22 में पांच सीसी रोड नगरपालिका द्वारा बनाई जाएंगी।

वार्ड क्रमांक 23 में तीन सीसी रोड का निर्माण होना है।

वार्ड क्रमांक 24 में भी पेवर ब्लॉक सड़क और सीसी सड़क बनेंगी।

वार्ड क्रमांक 25 में एक पेवर ब्लॉक सड़क और एक डब्ल्यूबीएम रोड का निर्माण होना है।

वार्ड क्रमांक 26 में एक सीसी सड़क और एक डब्ल्यूबीएम रोड बनगी।

वार्ड 31 और 32 में एक- एक सीसी रोड और बाउंड्रीवॉल का निर्माण होगा।

वार्ड क्रमांक 34 में एक-एक सीसी रोड और पेवर ब्लॉक सड़क बनाई जाएंगी।

वार्ड क्रमांक 35 में छह डब्ल्यूबीएम रोड और दो सीसी सड़क का निर्माण होना है।

वार्ड क्रमांक 36 में तीन सीसी रोड, एक डब्ल्यूबीएम रोड और पेवर ब्लॉक सड़क के साथ ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के लिए नाली का निर्माण होगा।

वार्ड क्रमांक 38 में तीन सीसी रोड और नाली का निर्माण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...