पचास लाख की लागत से गौरी पर बनेगा पुल
भिंड | नगरपालिका ने गौरी सरोवर पर पुल बनाने को लेकर हरी झंडी दे दी गई है। साथ ही इसको पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए पार्कों का निर्माण किया जाएगा। सीएमओ आर एस छारी का कहना है कि एक साल के भीतर गौरी सरोवर पर पुल का निर्माण हो जाएगा। जल्द ही टेंडर कर दिए जाएंगे। आधा करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा।