स्कूलों का रिकॉर्ड जब्त
छह प्राइवेट स्कूलों पर पीएफ टीम की कार्रवाई
भास्करसंवाददाता|भिंड
शहरके एक दर्जन से अधिक प्राइवेट स्कूलों में कर्मचारियों को भविष्य निधि अौर पेंशन संबंधी लाभ नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के निर्देशन में अफसरों की टीम ने प्राइवेट स्कूलों में छापामार कार्रवाई कर रिकार्ड जब्त किए है। बुधवार को ही स्कूल के संचालकों को नोटिस जारी कर दिए गए है। टीम ने चौधरी सेंट्रल स्कूल, सनराईज पब्लिक स्कूल,अग्रवाल हायर सेकंडरी स्कूल, जनता शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित फार्मेसी अौर लॉ कालेज का निरीक्षण बुधवार को किया गया। रिकार्डों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन संस्थानों में भविष्य निधि संबंधी लाभ भी कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है। जांच दल में ब्रजमोहन सिंह,अवनीश श्रीवास्तव ,रूपेश रंगशाही, दिनेश रायकवार सहित अन्य अफसर मौजूद थे।