पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में दो की मौत, बारात से लौट रहे थे

सड़क हादसे में दो की मौत, बारात से लौट रहे थे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरपुरा गांव के पास हुआ हादसा, ग्वािलयर मेंहगांव निवासी थे मृतक

भास्करसंवाददाता| भिंड

फूपथाना क्षेत्र के कपूरपुरा गांव के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को उत्तरप्रदेश इटावा में बारात में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे गंभीर घायल को अस्पताल इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन सिंह जादौन उम्र 24 साल पुत्र स्व लोकपाल सिंह निवासी सीपी काॅलोनी मुरार और प्रमोद गुर्जर उम्र 22 साल पुत्र उदय सिंह गुर्जर निवासी मेहगांव मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को इटावा में शादी में शामिल होकर बाइक से अपने घर को लौट रहे थे। तभी अज्ञात भारी वाहन ने कपूरपुरा गांव के पास बाइक में टक्कर मार दी। इसमें घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे गंभीर घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक के शव का पीएम कराने के बाद पीएम हाउस से बाहर आते परिजन।