नपा के साथ मिलकर पुलिस सुधारेगी ट्रैफिक
नपाप्रशासन अौर ट्रैफिक पुलिस शहर की सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई करने का प्लान तैयार कर रही है। सीएमओ आर एस छारी ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर कलेक्टर मधुकर आग्नेय अौर एसपी विनीत खन्ना के साथ बैठक भी की है। नपा प्रशासन के अफसरों का कहना है कि अगर शहर की सड़कों पर चार अौर दो पहिया वाहन सड़क पर खड़े होते है, तो उनको क्रेन की सहायता से उठाकर कोतवाली भेज दिया जाएगा। सात दिन के भीतर यह कार्रवाई शहर के बाजारों में शुरू कर दी जाएगी।
सदर बाजार, गोल मार्केट, लश्कर रोड, बस स्टैंड अौर लहार रोड पर चार पहिया वाहन अौर ऑटो बीच सड़क पर खड़े होते है, जिसकी वजह से घंटों ट्रैफिक जाम हो जाता है। नगर पालिका परिषद की बैठक में बुधवार को सीएमओ आर एस छारी ने पार्षदों से बात करके चार पहिया वाहनों को उठाने के लिए क्रेन मंगवाने का प्रस्ताव भेजने की बात कही है। ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर नपा यह कार्रवाई करेगी।
एकसैकड़ा वाहन खड़े होते हैं सड़क किनारे
शहरके अटेर रोड, बस स्टैंड अौर लहार रोड पर एक सैकड़ा से अधिक चार पहिया वाहन अौर ऑटो सड़क के किनारे खड़े होते है, जिसकी वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती है। भिंड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने नपा अध्यक्ष को परिषद में प्रस्ताव लाकर क्रेन खरीदने को लेकर कहा है।
एसपी ने दिए निर्देश
एसपीविनीत खन्ना ने ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुभाष पाण्डेय को सड़क के किनारे खड़े होने वाले चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। ट्रैफिक इंचार्ज श्री पाण्डेय ने कहा कि शहर में वह गुरुवार से चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई करेंगे। वहीं इस मामले में नगर पालिका सीएमओ आरएस छारी का कहना है कि सड़क पर चार पहिया वाहनों को हटाने के लिए क्रेन का उपयोग किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस अौर नपा प्रशासन मिलकर यह अभियान शहर में चलाएगा।
अच्छी खबर