- Hindi News
- फर्जी डिप्लोमा लगाकर बने शिक्षक, नोटिस जारी
फर्जी डिप्लोमा लगाकर बने शिक्षक, नोटिस जारी
9 अौर शिक्षकों के नामों का खुलासा, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस
भास्करसंवाददाता| भिंड
संविदाशिक्षक फर्जीवाड़े में 9 अौर शिक्षकों के नामों का खुलासा बुधवार को हुआ है। कलेक्टर ने फर्जी डीएड अौर बीएड का डिप्लोमा लगाकर नौकरी हासिल करने वाले इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिए है। जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि सात दिन के बाद इन फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। गोपाल सिंह भदाैरिया ने इन शिक्षकों की सूची कलेक्टर को सौंपी थी।
कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने शिल्पा गुप्ता संविदा शिक्षक वर्ग दो हाईस्कूल बोनापुरा, चंद्रप्रकाश सुमन वर्ग दो माध्यमिक विद्यालय परसाना, घनश्याम लवबंशी संविदा शिक्षक वर्ग तीन प्रावि रायपुरा, आनंद कुमार त्रिपाठी वर्ग दो मावि रेमझा, मुनेंद्र बाबू शुक्ला अध्यापक मावि डिमौले की मढ़ैया, मनीष तिवारी अध्यापक मावि गांद, अविनाश कुमार सिंह अध्यापक मावि विश्वे का पुरा, रामप्रसाद सिंह अध्यापक मावि बिरौना, हरिओम शर्मा सहायक अध्यापक प्रावि राव को नोटिस जारी किया है, इन शिक्षकों ने भारतीय शिक्षा परिषद लखनऊ अौर दिल्ली की बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों की डीएड अौर बीएड की फर्जी अंकसूचियां लगाई है।
प्रभारीडीईओ ने कलेक्टर को सौंपी सूची
जिलाप्रशासन के अफसरों का कहना है कि प्रभारी डीईओ गोपाल सिंह भदौरिया ने फर्जी 9 शिक्षकों की सूची कलेक्टर को सौंपी थी, उसके बाद कलेक्टर ने इन शिक्षकों को नोटिस जारी किए है। नोटिस के बाद इन शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
सातदिन बाद होगी फर्जी शिक्षकों की सुनवाई
एडीएमपीके श्रीवास्तव ने बताया कि एक दर्जन से अधिक फर्जी शिक्षकों की सुनवाई 18 फरवरी को होगी। इन शिक्षकों की सुनवाई 10 फरवरी को होनी थी, लेकिन पंचायत चुनाव की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी।
नोटिस जारी किया है
^फर्जीतरीके से डीएड अौर बीएड की अंकसूची लगाकर 9 शिक्षकों ने नौकरी हासिल की थी, उनको नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मधुकरआग्नेय, कलेक्टर भिंड
कलेक्टोरेट कार्यालय भिंड।(फाइल फोटो)