पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्वालियर की तर्ज पर छह करोड़ से बनेंगे तीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स

ग्वालियर की तर्ज पर छह करोड़ से बनेंगे तीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा की पहली बैठक में मिली हरी झंडी

भास्करसंवाददाता| भिंड

शहरमें ग्वालियर की तर्ज पर छह करोड़ की लागत से तीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण होगा। नगर पालिका परिषद की बैठक में शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण को लेकर हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत शहर में करोड़ों रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। अग्रसेन चौराहे से लेकर सुभाष चौराहे तक 42 लाख की लागत एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। शहर की सभी वार्डों में सामुदायिक भवन अौर शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।

भिंड शहर में मछली तालाब पर तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण को परिषद की पहली बैठक में हरी झंडी मिल गई है। इसके अलावा बीटीआई रोड अौर लाला गुरू की समाधि के पास बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स दो साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगे उधर आईडीएसएमटी योजना के तहत कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार की राशि को आहरण कर दंडित भी किया गया है। माधव गंज हाट में अतिक्रमण के तहत जल्द ही मुहिम चलाने को लेकर भी हरी झंडी दी गई। वहीं अग्रसेन चौराहे से लेकर संतोषी माता मंदिर तक ठेकेदार ने 40 करोड़ की लागत से घटिया सड़क का निर्माण किया था। इसी मुद्दे पर बैठक में सीएमओ आर एस छारी ने कहा कि सड़क का पेमेंट नहीं हुआ है। घटिया सड़क का दोबारा निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका परिषद की बैठक में पार्षदों ने हैंडपंप लगाने को लेकर हंगामा किया। इस दौरान पार्षदों ने हंगामा करते हुए कहा कि शहर में सफाई 372 कर्मचारी कागजों में दर्ज है, लेकिन काम दो सौ पचास लोग काम कर रहे है। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की जांच के आदेश भी दिए गए।

{पुराने रेलवे स्टेशन की जमीन पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स अौर दुकानों का होगा निर्माण।

{आईडीएसएमटी योजना के तहत एक करोड़ रुपए से बनेंगे कर्मचारियों के लिए भवन।

{लहार चौराहे पर टीआईटी की बिल्डिंग के पास आधा सैंकड़ा दुकानों का होगा निर्माण।

{इंदिरा गांधी चौराहे से लेकर सुभाष तिराहे तक लगाई जाएंगी एलईडी लाइट।

{आईडीएसएमटी योजना के तहत माधौगंज हाट में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलेगी।

{वार्ड क्रमांक छह अौर सात में नाले अौर नालियों का निर्माण किया जाएगा।

{वार्ड क्रमांक 19 में मरघट अौर कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जाएगा।

{नसिया जी रोड पर हॉकर्स जोन बनेगा।

{एक दर्जन वार्डों में सीसी सड़कें बनेंगी।

{शहर के 39 वार्डों में छह सौ से अधिक सोडियम लाइटें लगाई जाएंगी।

{व्यापार मेला में अब दुकानदारों को पच्चीस फीसदी दुकानों का किराया अधिक देना होगा।

{विघटित नगर सुधार न्यास के तहत 33 हितग्राहियों को मकानों के पट्टे दिए जाएंगे।

{जेल रोड के पास अब पार्क नहीं दुकानों का होगा निर्माण।

{व्यापार मेले की दुकानों की मरम्मत कर लोहे के गेट लगाए जाएंगे।

{नपा सीमा क्षेत्र के पटवारियों को अब दो सौ की बजाय पांच सौ रुपए का मानदेय मिलेगा।

नगर पालिका की पहली बैठक में शामिल पार्षद अध्यक्ष।