जमीन के विवाद पर की मारपीट, मामला दर्ज
भिंड|गोहद थानाक्षेत्र के लक्ष्मण तलैया मोहल्ला में मंगलवार की देर शाम को चार लोगों ने जमीन विवाद को लेकर बालकृष्ण शर्मा की लाठी और डंडों से मारपीट कर दी। इसमें वह घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक फरियादी बालकृष्ण शर्मा उम्र 55 साल पुत्र स्व. रामानंद शर्मा निवासी पटेल नगर सिटी सेंटर अपने घर पर था। तभी आरोपी मुकेश जाटव, पूरन जाटव, सुखराम जाटव और प्रकाश जाटव ने बालकृष्ण शर्मा को गालियां दी। फरियादी ने गाली देने से मना किया तो उसकी मारपीट कर दी।