जिला अस्पताल में मरीज की मौत
जिला अस्पताल में मरीज की मौत
भिंड | गोरमीउप स्वास्थ्य केन्द्र में बीती रात को एक मरीज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया। जिला अस्पताल में मरीज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन के इंतजार में चार घंटे तक मरीज का शव रखा रहा, लेकिन जब परिजन नहीं आए, तो उसका पोस्टमार्टम कर दिया गया। मरीज दीपक पुत्र रमेश सिंह तोमर(28) निवासी खुर्द की गड़िया की पोरसा की गोरमी उपस्वास्थ्य केंद्र में हालत बिगड़ गई। 108 से डॉक्टरों ने मरीज को जिला अस्पताल के लिए रैफर किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचे।