- Hindi News
- सूने घर से अज्ञात चोरों ने किए 50 हजार के जेवरात पार
सूने घर से अज्ञात चोरों ने किए 50 हजार के जेवरात पार
भास्कर संवाददाता | भास्कर भिंड
रौनथानाअंतर्गत जिला अस्पताल के पीछे बीती रात को अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि चोरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार ज्ञान सिंह पुत्र अवध किशोर राजावत निवासी जिला अस्पताल के घर पर बीती रात 9 से 11 बजे के बीच में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। घर के कमरे के भीतर रखे संदूक का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए के सोने अौर चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में दबिश दे रही है।