पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दबोह में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले जांच के लिए डीआरडीई भेजे गए सैंपल

दबोह में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले जांच के लिए डीआरडीई भेजे गए सैंपल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{दो मरीजों की डेंगू से मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, बुखार पीड़ित 50 लोगों की बनाई स्लाइड।

भास्करसंवाददाता | भिंड

स्वास्थ्यविभागकी टीम ने दबोह में पांच डेंगू के मरीजों के सैंपल ग्वालियर डीआरडीई भेजे हैं। सीएमएचओ ने दबोह अौर पाढ़री गांव को हाईअलर्ट घोषित किया है। डॉक्टरों की टीम ने सौ घरों से बुखार पीड़ित 50 लोगों की स्लाइडें तैयार की हैं। जिसकी जांच लहार स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को की जाएगी। नगर पंचायत के दो वार्डों में छह घंटे तक डॉक्टरों की टीम ने सर्वे कर रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय भेज दी है।

लहार ब्लाॅक मेडिकल अधिकारी डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने दबोह नगर पंचायत के दो वार्डों में पांच मरीजों के लक्षण देखकर डेंगू की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक सात में तीन अौर वार्ड क्रमांक तीन में दो मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। पांच मरीजों के सैंपल लेकर ग्वालियर डीआरडीई में भेज दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दबोह नगर पंचायत के दो वार्डों को हाईअलर्ट घोषित कर दिया है।

50मरीजों की स्लाइडें बनाईं: स्वास्थ्यविभाग की दबोह अौर लहार की डॉक्टरों की टीम ने वार्ड क्रमांक सात अौर तीन में 50 बुखार पीड़ित मरीजों की स्लाइडें तैयार की हैं। डॉक्टरों ने आशंका जाहिर की है कि मरीज मलेरिया से पीड़ित हो सकते हैं। इनकी स्लाइड लहार स्वास्थ्य केंद्र की पैथोलॉजी में जांच के लिए रविवार की शाम को भेज दी गई हैं।

डेंगूसे दो मरीजों की हो चुकी है मौत: दबोहनगर पंचायत के दो व्यक्तियों की डेंगू से दिल्ली अौर ग्वालियर में मौत हो चुकी है, उसके बाद डॉक्टरों ने संदेह के आधार पर पांच डेंगू के मरीज चिन्हित कर सैंपल ग्वालियर भेजे हैं। सीएमएचओ का कहना है कि दबोह में मलेरिया अौर डेंगू के मरीजों को लेकर मॉनीटरिंग की जाएगी।

50 मरीजों की हैं स्लाइड तैयार

^संदेहके आधार पर डेंगू के पांच मरीजों को चिन्हित किया गया है। सैंपल ग्वालियर भेजे गए हैं। बुखार से पीड़ित 50 मरीजों की स्लाइड भी तैयार की गई हैं। दबोह में हर घर में मटको अौर टंकियों में लार्वा मिला है। डॉ.जितेंद्र श्रीवास्तव, ब्लाकमेडिकल अधिकारी लहार

ग्वालियर डीआरडीई भेजे हैं सैंपल

^डेंगूके मरीजों के सैंपल लेकर डीआरडीई ग्वालियर भेज हैं। दबोह में डॉक्टरों की टीम मरीजों को लेकर मॉनीटरिंग करेगी। हाईअलर्ट घोषित कर दिया है। ड