पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत का ट्रैक्टर पलटा, महिला की मौत

रेत का ट्रैक्टर पलटा, महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौ/भिंड | मौथाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब एक बजे सेंवढ़ा-मौ मार्ग पर बड़ैरा गांव के पास रेत का एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर सवार महिला की मौत हो गई। साथ ही, एक बालक भी घायल हुआ है। बड़ैरा गांव निवासी उमा देवी (35) प|ी कैलाश जाटव को मौ आना था। घर के आगे से रेत का ट्रैक्टर निकला, तो उमा ने लिफ्ट ले ली, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। बताते हैं कि इसमें क्षमता से अधिक रेत भरा था। अनियंत्रित होते ही ट्रैक्टर पलटा और इस पर सवार उमा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।