- Hindi News
- खेत में बेहोश मिला युवक, गोली लगने का अंदेशा
खेत में बेहोश मिला युवक, गोली लगने का अंदेशा
खेत में बेहोश मिला युवक, गोली लगने का अंदेशा
भिंड | देहातथाना क्षेत्र के रछेड़ी-कल्यानपुरा गांव के बीच एक खेत में युवक बेहोशी की हालत मंे मिला। यह गंभीर रूप से घायल था। युवक के सिर में गोली लगने का अंदेशा जताया गया है। हालांकि अभी घटना स्पष्ट नहीं हाे सकी है। टीआई सीबीएस रघुवंशी ने बताया कि ग्रामीण ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी थी। इसके बाद एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल लाया गया। यहां बेहोशी की हालत में युवक ने खुद का नाम रामू तोमर (19) पुत्र रामप्रकाश सिंह तोमर निवासी यदुनाथ नगर बताया। इसके सिर में पीछे की ओर एक घाव है, जिसे देख अलग-अलग तरह की चर्चाएं की गईं। कुछ लोगों का कहना है कि युवक को गोली मारी गई है। वहीं, कुछ लोग इसे कुल्हाड़ी या दूसरी चीज से घाव पहुंचाने का निशान बता रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि आॅपरेशन करने के बाद ही इस बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।