पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक करोड़ का गबन करने वाले डाक सहायक पर एफअाईआर

एक करोड़ का गबन करने वाले डाक सहायक पर एफअाईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक करोड़ का गबन करने वाले डाक सहायक पर एफअाईआर

भिंड | देहातकोतवाली ने कलेक्टोरेट में स्थित उप डाक घर में पदस्थ रहे डाक सहायक बीएम शर्मा के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की है। विभागीय अफसरों के अनुसार बीएम शर्मा को गबन के आरोप में पद से पृथक कर दिया गया था। उन्होंने लहार, भिंड अौर फूप सहित अन्य ब्रांचों में एक करोड़ से अधिक राशि का गबन किया है, जिसके चलते सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार अजय साहू पुत्र भोलाराम निवासी गोला के मंदिर ने देहात थाने में डाक सहायक के पद पर पदस्थ रहे बीएम शर्मा पुत्र गंगाचरण शर्मा निवासी कैलारस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कलेक्टोरेट के उपडाकघर से उन्होंने खाताधारियों के एकाउंट से करोड़ों रुपए की राशि का हेरफेर किया है। विभागीय जांच के दौरान पहले ही इनके पद से पृथक कर दिया गया था, लेकिन पुलिस ने सोमवार को इनके खिलाफ एफअाईआर दर्ज की है।