तीन पटवारियों को एसडीएम ने किया सस्पेंड
तीन पटवारियों को एसडीएम ने किया सस्पेंड
भिंड | शराबपीकर दफ्तर में काम करने वाले पटवारी को एसडीएम राजेश राठौड़ ने सस्पेंड कर दिया है। दूसरी ओर दो अन्य पटवारी मुख्यालय से पिछले दो महीने से गायब थे, उनके ऊपर भी सस्पेंड की कार्रवाई की गई है। उमाशंकर नरवरिया शराब पीकर दफ्तर में काम करता है, उसकी जनता ने कई बार रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। एसडीएम ने जांच के बाद उसके खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की है। पटवारी उमाकांत दोहरे अौर अशोक कुमार को मुख्यालय से गायब रहने को लेकर पहले नोटिस थमाया था, उसके बाद सोमवार को सस्पेंड की कार्रवाई की गई है।