- Hindi News
- नगर पंचायतों में मलेरिया का प्रकोप, आज होगा छिड़काव
नगर पंचायतों में मलेरिया का प्रकोप, आज होगा छिड़काव
नगर पंचायतों में मलेरिया का प्रकोप, आज होगा छिड़काव
भिंड | लहारविकासखंड की नगर पंचायतों में मलेरिया अौर डेंगू का प्रकोप है, जिसके चलते मंगलवार की सुबह दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। एसडीएम राजेश राठौड़ की निगरानी में डॉक्टरों की टीम जाएगी। उनका कहना है कि लार्वा का सर्वे कर आलमपुर, दबोह सहित अन्य नगर पंचायतों में दवाओं को छिड़काव किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि लहार क्षेत्र में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है, जिसके चलते दवाओं के छिड़काव को लेकर रणनीति तैयार की गई है।