- Hindi News
- चंबल के बीहड़ में डकैत धारा सिंह गिरोह का मूवमेंट, सतर्कता बढ़ाई
चंबल के बीहड़ में डकैत धारा सिंह गिरोह का मूवमेंट, सतर्कता बढ़ाई
अटेर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में कुछ दिन पहले देखा गया था नौ सदस्यीय गिरोह, इनमें एक महिला भी थी शामिल।
भास्करसंवाददाता | भिंड
राजस्थानऔरमध्यप्रदेश की पुलिस के लिए सिरदर्द बना डकैत धारा सिंह गिरोह का मूवमेंट चंबल के बीहड़ में देखा गया है। जिले की पुलिस ने भी इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। इधर दो दिन पहले सुरपुरा थाना के परयाया गांव से एक युवक को आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश उठा ले गए थे, अगले ही दिन यमुना नदी के पुल पर इसे लावारिस छोड़ दिया। इस अपहरण के बाद से धारा सिंह गिरोह को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
युवकके अपहरण के पीछे धारा सिंह तो नहीं: अटेरइलाके में सुरपुरा थाना क्षेत्र के परयाया गांव में 12-13 सितंबर की रात अमित शर्मा पुत्र राकेश शर्मा अपने ट्यूबवेल की छत पर सो रहा था। यहां करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश आए और अमित का अपहरण कर ले गए। इसकी सुरपुरा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि अगले ही दिन अमित शर्मा को बदमाशों ने इटावा जिले के यमुना नदी पुल पर छोड़ दिया था, जिसके बाद वह अपने घर लौटा। इस अपहरण के बाद पूरे इलाके में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग वारदात को डकैत धारा सिंह गिरोह से जोड़कर देख रहे हैं।
गिरोह का मूवमेंट हो सकता है
^अटेर इलाके के कुछ गांव मुरैना जिले की सीमा से जुड़े हैं। इसलिए धारा सिंह गिरोह का मूवमेंट हमारे जिले में हो सकता है, इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस अलर्ट है। हालांकि अभी गिरोह के आने संबंधी ऐसी कोई सूचना नहीं है। पहले जरूर कुछ शिकायतें मिली थीं। डॉ.आशीष, एसपीभिंड
हिटैची ड्राइवर से पूछा गांव का रास्ता
अहरौलीगांव के लोग बताते हैं कि करीब एक माह पहले डकैत गिराेह उनके गांव आया था। यहां हनुमान मंदिर पर सभी डकैत रात में रुके। सिर्फ इतना ही नहीं इन लोगों ने मंदिर पर ही खाना पकाया और अगले दिन सुबह होते ही गांव छोड़कर दूसरे स्थान पर चले गए। करीब 20 दिन पहले कछपुरा गांव में चंबल नदी के किनारे एक हिटैची ड्राइवर बीहड़ में मिट्टी खोदने का कार्य कर रहा था, तभी उसे एक गिरोह दिखाई दिया। इन सभी के पास हथियार थे, गिरोह में महिला भी थी। गिरोह के सदस्यों ने हिटैची ड्राइवर से खड़ीत गांव का रास्ता पूछा, इसके बाद वह आगे चले गए। इधर डर की वजह से हिटैची चालक र