पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचीन ज्वालादेवी मंदिर में चोरी

प्राचीन ज्वालादेवी मंदिर में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | शहरकोतवाली क्षेत्र में गढ़ैया मोहल्ले में ज्वालादेवी मंदिर से अज्ञात चोर शिवलिंग के ऊपर लगे सर्प घेरे को चुरा ले गए। मंदिर पुजारी ने कोतवाली में चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार गढ़ैया मोहल्ले में मौजूद प्राचीन ज्वालादेवी मंदिर में रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे अज्ञात चोर दर्शन करने के बहाने आए। मंदिर को सुना देख, चोर शिवलिंग के ऊपर लगे पीतल के सर्प को चुरा ले गए। मंदिर पुजारी सूर्यनारायण दीक्षित भोग लगाने के लिए गर्भगृह में गए। तो देखा कि शिवलिंग के ऊपर लगा पीतल का सर्प नहीं था। पुजारी ने कोतवाली जाकर चोरी का मामला दर्ज कराया है।

शिवलिंग के ऊपर लगे पीतल के सर्प को चुरा ले गए चोर।