पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनिंग होने के बाद थानों में पहुंचेगा बल, दूर होगी फोर्स की कमी

ट्रेनिंग होने के बाद थानों में पहुंचेगा बल, दूर होगी फोर्स की कमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्टूबर माह में 75 नव आरक्षकों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अलग-अलग पुलिस थानों में की जाएगी पोस्टिंग।

भास्करसंवाददाता | भिंड

पुलिसथानोंमें फोर्स की कमी जल्द पूरी होगी। अगले माह 75 नव आरक्षकों को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अलग-अलग थानाें में पदस्थ कर दिया जाएगा। इससे काफी हद तक बल की पूर्ति होगी। साथ ही, पुलिस को भी अपराधियों को पकड़ने दूसरी कार्रवाइयां करने में मदद मिलेगी।

मालूम हो, कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 75 नवआरक्षकों को भिंड भेजा गया था। इनकी अभी ट्रेनिंग चल रही है। सभी आरक्षक भोपाल, सागर, ग्वालियर समेत दूसरे जिलों में ट्रेनिंग के लिए भेजे गए हैं। यह ट्रेनिंग अक्टूबर माह में पूरी हो जाएगी। इधर जिले में पुलिस बल की कमी का मुद्दा शुरुआत से ही चल रहा है। बढ़ती आबादी के लिहाज से थाना चौकी क्षेत्रों में पर्याप्त बल नहीं है। ऐसे में पुलिस को अपना कार्य करने में कई व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए नव आरक्षकों की पदस्थापना की जाएगी।

फोर्सबढ़ने से यह होगा फायदा : पुलिसके रात्रि गश्त के प्वाइंट मजबूत होंगे। दिन में अलग-अलग स्थान पर चेकिंग कराई जा सकेगी। फोर्स के अभाव में पेंडिंग चल रहे मामलों की पतारसी में तेजी आएगी। थाना प्रभारी फोर्स की कमी का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच पाएंगे।

अक्टूबर में पूरी होगी ट्रेनिंग

^अभी नव आरक्षकों का एक बैच ट्रेनिंग पर अलग-अलग जिलों में गया है। यह ट्रेनिंग अक्टूबर माह में पूरी हो जाएगी, जिसके बाद इस फोर्स को थानों में पदस्थ कर दिया जाएगा। डॉ.आशीष, एसपीभिंड