पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पतियों ने पीटा, मैं वहां नहीं करूंगा नौकरी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पतियों ने पीटा, मैं वहां नहीं करूंगा नौकरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहानेबाज अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी: कलेक्टर

कलेक्टोरेट के सभागार में कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने टीएल मीटिंग में अधिकारियों को दिए निर्देश।

भास्करसंवाददाता | भिंड

अधिकांशविभागोंके जिला अधिकारी कोई कोई बहाना बनाकर मुख्यालय से ग्वालियर चले जाते हैं। ऐसे बहानेबाज अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिस कार्य से बहाना बनाकर जाने के लिए कहा जाएगा, उस अधिकारी के विभाग प्रमुख से भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। यह बात कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने सोमवार को टीएल मीटिंग में अधिकारियों से कही।

कलेक्टर श्री आग्नेय ने कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित योजनाएं और विकास कार्य समयावधि में पूर्ण करने की पहल सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं पर अमल करने की कार्रवाई कार्य पूरा होने तक जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम की दिशा में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही, नगरीय क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मलेरिया की बीमारी की रोकथाम के लिए पानी के भराव वाले स्थानों पर मच्छर मारने वाली दवा डलवाएं। इसी तरह की कार्रवाई ग्रामीण अंचलों में ग्राम पंचायत के माध्यम से सुनिश्चित की कराएं।

बैठक में अपर कलेक्टर पीके श्रीवास्तव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीएल अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर अनुज रोहतगी, एसडीएम गोहद आरसी मिश्रा, भिंड बीबी अग्निहोत्री, मेहगांव उमेश शुक्ला, लहार राजेश सिंह राठौड़, सीएमएचओ डाॅ. राकेश शर्मा, डीटीओ विक्रम सिंह राठौड़, खनिज अधिकारी एलएम गोयल, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास डीएस जादौन, सशक्तिकरण अधिकारी संतोष सिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय एसबी कबीरपंथी, जिला संयोजक आजका एसएल डामोर, अधीक्षक जिला आयुर्वेद डाॅ. अनूप शुक्ला, डीपीसी डीएन मिश्रा, कार्यपालन यंत्री पीएचई जेपी शाक्य, उद्यानिकी एमके जैन, जिला पेंशन अधिकारी बाईएस भदौरिया, कोषालय अधिकारी पीके श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुझे आवेदन नहीं मिला है

^मुझेपरियोजना अधिकारी का आवेदन नहीं मिला है। उनकी जान को खतरा है, जानकारी लेता हूं। मधुकरआग्नेय ,कलेक्टर

सोमवार को अधिकारियों को टीएल मीटिंग के दौरान निर्देश देते कलेक्टर।