- Hindi News
- एक साल में 11 आरोपी गिरफ्तार, 37 अब भी फरार
एक साल में 11 आरोपी गिरफ्तार, 37 अब भी फरार
एसपी बाेले - टीआई को दिए मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश।
भास्करसंवाददाता | भिंड
वर्ष2008की पटवारी भर्ती परीक्षा में फर्जी डॉक्यूमेंट लगाने वालों की एक साल बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मंगलवार को इस मामले की एफआईआर को 365 दिन, यानि 1 वर्ष पूरा हो गया। अभी तक देहात थाना पुलिस के गिरफ्तारी पत्रक में महज 11 लोगों के नाम दर्ज किए जा सके हैं, बाकी 37 आरोपी फरार चल रहे हैं। इनको पकड़ने के लिए पुलिस कोई खासे प्रयास नहीं कर रही।
यहथा मामला : वर्ष2008 के सितंबर माह में पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा की मैरिट सूची में 161 लोगों का नाम आया, इनका पटवारी के लिए चयन किया गया। इसमें 48 अभ्यर्थी ऐसे निकले, जिन्होंने कम्प्यूटर के फर्जी डिप्लोमा तैयार कराके लगा दिए। प्रशासन की जांच के दौरान यह चीज निकलकर सामने आई, जिस पर 16 सितंबर 2013 को एसएलआर उदय सिंह सिकरवार ने देहात थाने में कुल 48 अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी दूसरी धाराओं में मामला दर्ज कराया।
क्योंनहीं हो पाई गिरफ्तारी : इसमामले में अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी होने के पीछे मुख्य कारण पुलिस की लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि अभ्यर्थियों ने पुलिस से सांठ-गांठ कर ली, जिसके चलते तो इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है और ही कोई दूसरे प्रयास। स्थिति यह है कि ऐसे में अभ्यर्थी आरोपी होने के बाद भी खुलेआम घूमते नजर रहे हैं।
2015 तक करेंगे काम
^पटवारीभर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों वाले मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में थाने के टीआई को निर्देशित कर दिया है। डॉ.आशीष, एसपीभिंड
ये किए गए हैं गिरफ्तार
राममोहनसोनी, मनोज कुमार, जितेंद्र सोनी, रमाकांत शर्मा, सोनल कुमारी, लोकेंद्र सिंह, रामवीर सिंह पुत्र सूबेलाल, जितेंद्र सिंह फतेहपुरिया, कुलदीप शर्मा, उमाशंकर सोनी, बृजेश सिंह भदौरिया।
ये अभ्यर्थी हैं फरार
अनिलशर्मा, अरविंद पुरोहित, बृजेश शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, सतेंद्र शर्मा, बरखा तोमर, शशी शर्मा, देवेंद्र सिंह, लोकेंद्र शर्मा, सतीश सिंह, सीताराम शर्मा, शंकरदयाल बरूआ, कुलदीप शर्मा, हीरा सिंह नरवरिया, संजय कुमार जोशी, जैकी जैन, मंदाकिनी शर्मा, हर्ष शर्मा, अर्चना शर्मा,