- Hindi News
- 15 लाख रुपए लाखों के हीरे लूटने वाला मुख्य आरोपी दबोचा
15 लाख रुपए लाखों के हीरे लूटने वाला मुख्य आरोपी दबोचा
ऊमरी पुलिस की सहायता से गुजरात के भावनगर जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी।
भास्करसंवाददाता | भिंड
गुजरातकेभावनगर जिले में 15 लाख रुपए लाखों के हीरे की लूट करने वाले सरगना को सोमवार दोपहर गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई। आरोपी की गिरफ्तारी ऊमरी पुलिस के सहयोग से पांडरी गांव से की गई। इस मामले के तीनों आरोपी भिंड जिले के हैं, जिनमें दो पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे।
पुलिस के मुताबिक ईसुरी निवासी राजेश राजावत पुत्र गंगा सिंह ने अपने दो साथी मोनू उर्फ पौआ निवासी रमपुरा योगेंद्र यादव निवासी गोरमी के साथ मिलकर जून 2013 में गुजरात के भावनगर जिले में पसाला थाना क्षेत्र से लूट की थी। यह तीनों बदमाश एक व्यापारी से 15 लाख रुपए लाखों रुपए कीमत के हीरे लूट लाए थे। इसके बाद मामले में मोनू उर्फ पाैआ योगेंद्र यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मामले का मुख्य सरगना राजेश राजावत फरार चल रहा था। सोमवार को गुजरात के पसाला थाने की पुलिस भिंड आई। यहां ऊमरी पुलिस के सहयोग से राजेश राजावत को पांडरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोपहर में ही इसे लेकर गुजरात रवाना हो गई।