- Hindi News
- सात आरोपियों पर पांच पांच हजार रुपए का इनाम
सात आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम
भिंड | देहातथाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे सात आरोपियों पर एसपी डॉ. आशीष ने पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनाम की यह राशि आरोपियों की सही सूचना देने वालों को दी जाएगी। जानकारी के अनुसार लालगंज जिला कन्नौज उप्र निवासी अखिलेश पुत्र हवलदार सिंह यादव, निरपालपुरा भटेयार मुरैना निवासी दिनेश पुत्र जसवंत त्यागी, चिन्नौनी करैरा मुरैना निवासी राजकुमार पुत्र श्रीनिवास त्यागी, खेम सिंह पुत्र दलवीर सिंह भदौरिया, दलवीर सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह भदौरिया, विश्वनाथ सिंह पुत्र बड़े सिंह भदौरिया राजेंद्र सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह भदौरिया निवासीगण रुपसहायकापुरा भिंड के ऊपर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।