- Hindi News
- ‘सुविधाओं के लिए कर रहे हैं पर्यावरण का नुकसान’
‘सुविधाओं के लिए कर रहे हैं पर्यावरण का नुकसान’
भिंड | भौतिकसुख सुविधाओं के लिए हम पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहे हैं। इससे पर्यावरण में ओजोन परत का क्षरण हो रहा है। यही हाल रहा तो पराबैंगनी किरणें समूची मानव जाति का नाश कर देंगी। यह बात सोमवार को चौधरी दिलीप सिंह कन्या महाविद्यालय में ओजोन परत संरक्षण पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामानंद शर्मा ने कही।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक इकबाल अली ने कहा आज के समय में हम पर्यावरण दिवस को एक दिन मनाने के बाद भूल जाते हैं। ओजोन परत के सरंक्षण के लिए युवाओं को जागरूक होना होगा। साथ ही इसके लिए शिक्षण संस्थानों में संगोष्ठी का आयोजन किया जाना चाहिए। अधिक से अधिक पौधों को लगाना चाहिए। ओजोन परत संरक्षण संगोष्ठी में मौजूद छात्राओं ने भी भागीदारी की। संगोष्ठी में चौधरी दिलीप सिंह कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य एके भटनागर, श्वेता सक्सैना, सतीश श्रीवास्तव, छात्राएं काव्यांजलि, श्वेता राजावत, वर्षा कुशवाह, नीलम, अर्चना जाटव, राबिया कुरैशी, रानू, ज्योति शामिल हुईं। इसमें सभी ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।
चाै. दिलीप सिंह काॅलेज में ओजोन संरक्षण पर हुई संगोष्ठी