पंचायती राज को भाजपा कमजोर बनाने का काम कर रही है: डॉ. दुबे
जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक आयाेजित
भास्कर संवाददाता|भिंड
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज काे कमजोर बनाने में लगी हुई है। वहीं कांग्रेस के शासन में पंचायती राज के दौरान देश के हर गांव के प्रत्येक ग्रामीण को योजनाओं का लाभ मिला है। भाजपा के 12 साल के शासन एक भी युवा को रोजगार नहीं मिला है। इससे बेरोजगारी बढ़ी है। यह बात शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश दुबे ने कही।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक हक दिलाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था। उन्होंने पंचायती राज्य की ऐसी व्यवस्था बनाई थी। जिसमें दलित और आदिवासी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का भरपूर मौका मिले। जिसको आज भारतीय जनता पार्टी तहस-नहस करने में लगी हुई है। इससे आम आदमी का विकास रुक गया है। इस मौके पर डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र भदौरिया, मानसिंह कुशवाह, दशरथ सिंह गुर्जर, राजीव बघेल, रणवीर मिर्धा, महाराज सिंह कुशवाह, रेखा भदौरिया, अजीत सिंह कुशवाह, नितिन सोनी, दीपक शर्मा, लटूरी शर्मा, आशुतोष दुबे आदि मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक करते पदाधिकारी।