पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निरीक्षण में 22 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

निरीक्षण में 22 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिपं सीईओ ने अनुपस्थित मिले सभी कर्मचािरयों का काटा वेतन

डीपीसी अॉफिस में सुबह 11 बजे की स्थिति में नहीं आए थे कर्मचारी

भास्कर संवाददाता|भिंड

कलेक्टोरेट स्थित डीपीसी आॅफिस का जिला पंचायत सीईओ प्रवीण सिंह ने सुबह 11 बजे औचक निरीक्षण किया, तो उनको यहां 22 कर्मचारी गायब मिले। इस पर सभी कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने डीपीसी से अॉफिस में बायोमैट्रिक मशीन लगाने की बात कही।

काटा एक दिन का वेतन: सीईओ श्री सिंह को एपीसी अभय कुमार सिन्हा, शिवब्रह्म सिंह जादौन, एंट्री ऑपरेटर देवेंद्र गौतम, सहायक ग्रेड-3 मुकेश हिंडाैलिया, सपोटिंग स्टाफ कुलदीप चतुर्वेदी, वाहन चालक धर्मेंद्र सिंह सेंगर, उपयंत्री रामरूप नरवरिया , रज्जाक खान, दीपक अग्रवाल, सहायक यंत्री रविशंकर शर्मा, उपयंत्री रामवीर सिंह कुशवाह, उपयंत्री ओमप्रकाश शर्मा, ओमभगवती तिवारी, नारायण सिंह नरवरिया, राजेंद्र सिंह बरसेना, रामदत्त सेनी, सत्यपाल सिंह कुशवाह, रविंद्र नारायण दीक्षित, शिवपाल सिंह कुशवाह, भृत्य धर्म सिंह बघेल, नाथू खान व कालिका प्रसाद अनुपस्थित मिले हैं।

खबरें और भी हैं...