हेवदपुरा से कट्टा के साथ 1 युवक गिरफ्तार
देहात थाना क्षेत्र के हेवदपुरा गांव से पुलिस ने एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। टीआई राजेश तोमर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम भानू सिंह भदाैरिया उर्फ धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी शिव नगर भिंड बताया। यह रात के समय गांव में कट्टा लेकर घूम रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर धर्मेंद्र को पकड़ा। तलाशी लेने पर इसके पास से एक कट्टा बरामद किया है।