युवा कार्यकर्ता सम्मेलन आज
भिंड | अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा सीतानगर में रविवार को सुबह 11.30 बजे युवा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह तोमर, संभागीय अध्यक्ष शिवराज सिंह सिकरवार, ग्वालियर अध्यक्ष रामकुमार सिंह सिकरवार, युवा प्रदेश संगठन मंत्री गिर्राज सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे। युवा महासभा के सनी चौहान, गोलू राजावत, गोपाल सिंह, मलखान सिंह, राकेश सिंह, संतोष भदौरिया, रक्षपाल सिंह पार्षद, सुनील तोमर पार्षद, भानू भदौरिया पार्षद ने सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है।