पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल से भरेंंगे संचालकों के नामांकन पत्र

कल से भरेंंगे संचालकों के नामांकन पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के लिए बारह संचालकों के निर्वाचन हेतु 15 फरवरी से नाम निर्देशन पत्र बैंक में जमा किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह चौहान ने बताया कि जिले के सभी छह विकासखंडों से दो-दो संचालक यानि 12 संचालक चुनकर आएंगे। विपणन संस्था से एक, औद्योगिक संस्था से भी एक संचालक चुना जाएगा। अन्य समितियों से एक तथा रिजर्व बैंक द्वारा भी तीन प्रतिनिधियों का चयन कर भेजा जाएगा। संचालकों के निर्वाचन के लिए 15 एवं 16 फरवरी नियत की है। इस अवधि में इच्छुक लोग अपना नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक जमा कर सकेंगे। 17 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 फरवरी को इच्छुक लोग अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके बाद 23 फरवरी को विशेष सम्मेलन के दौरान सदर बाजार स्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के कार्यालय में चुनाव हो सकेगा। बैंक प्रबंधन ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को बैंक में निर्वाचन से संबंधित तैयारियों का ही कामकाज चलता रहा।

खबरें और भी हैं...